Chiranjeevi Yojana 2023: देखिए राजस्थान सरकार की बड़ी सौगात , अब इन सब लोगों को भी मिलेगा चिरंजीवी योजना का फायदा , जानिए पूरी जानकारी

Chiranjeevi Yojana 2023: Employees Registered in ESI Will Get Benefit of Chiranjeevi Yojana आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर एक और बड़ा ऐलान किया गया।

राजस्थान में अब ESI के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों और उनके आश्रितों को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। यह ESI में पंजीकृत कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अभी हाल में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी मंजूरी प्रदान कर दी है।

राजस्थान के मुख़्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया की राजस्थान की कर्मचारी राज्य बीमा योजना यानी की ESI में पंजीकृत जितने भी कर्मचारी है उन्हें आज से राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा।

अब तक इतने लोगों को मिल रहा है Chiranjeevi Yojana 2023 का फायदा

अब तक मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ राज्य के 1.44 करोड़ परिवारों को मिल रहा है। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा चिरंजीवी योजना से जुड़े परिवारों को 25 लाख तक का निःशुल्क इलाज दिया जाता है।

Chiranjeevi Yojana 2023 Update से चिरंजीवी योजना का बढ़ा दायरा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के दायरे में वृद्धि की है इस योजना के अंतर्गत अब ESI में पंजीकृत कर्मचारियों और उनके आश्रित परिजनों को भी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। अब ESI में पंजीकृत कर्मचारी इस योजना के तहत 25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ निःशुल्क ले सकेंगे।

इस अहम फैसले के बाद अब कुल इतने कर्मचारियो को मिलेगा

बता दे की इस योजना के तहत अब ESI में रजिस्टर्ड 13.36 लाख कर्मचारियों को भी इस Chiranjeevi Yojana 2023 का लाभ मिलेगा साथ ही साथ इस कर्मचारियों के 38.39 आश्रित परिजनों को भी लाभ दिया जाएगा।

इन सभी कर्मचारियों और उनके आश्रितों को मिला कर इस योजना के तहत राज्य के 51.85 व्यक्तियों को इस योजना के तहत 25 लाख तक का निःशुल्क इलाज दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री Chiranjeevi Yojana 2023 की ख़ास बाते

  • राजस्थान के चिरंजीवी परिवार को 25 लाख का कैशलेस बीमा कवरेज की सुविधा ।
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के लाभार्थियों को पंजीकरण करवाने की आवश्यकता नहीं है। बीमा प्रीमियम राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
  • लघु व सीमांत कृषक और संविदा कर्मी और अन्य लाभार्थी खुद रजिस्ट्रेशन कर सकते है या ई-मित्र से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। बीमा प्रीमियम राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
  • इसके आलावा अन्य परिवारों को 850 रुपए प्रति वर्ष प्रीमियम भुगतान करना होगा।
  • आवेदन करने के लिए आवेदक के पास जन आधार नंबर होना अनिवार्य है।
  • 1 मई 2021 से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में पंजीकरण कैसे करे ?

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण के लिए आप हमारे निम्न स्टेप्स को फॉलो कर सकते हो –

  • सबसे पहले आपको एसएसओ आईडी में लॉगिन करना होगा।
  • एसएसओ आईडी में लॉगिन करने के पश्चात आपको MMCSBY Application पर क्लीआपको क करना है।
  • इसके बाद आपको यहाँ पर दो विकल्प दिखाई देंगे पहला ऑप्शन Free और दुसरा ऑप्शन Paid आप अपनी श्रेणी के अनुसार विकल्प का चयन कर सकते है।
  • चयन करने के बाद आप अपना जन आधार नंबर दर्ज करे।
  • इसके बाद आपके सामने परिवार के सभी सदस्य के नाम आ जाएंगे। किसी भी एक सदस्य को डिजिटल हस्ताक्षर करने होंगे। इसके लिए सदस्य के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इस ओटीपी को सॉफ्टवेयर में सबमिट कर ई-सिग्नेचर करना होगा।
  • इसके बाद श्रेणी अनुसार आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा। इसके बाद आप पाॅलिसी डाॅक्यूमेंट प्रिंट कर पायेंगे।
  • चिरंजीवी योजना की ऑफिसियल वेबसाइट https://chiranjeevi.rajasthan.gov.in

संदेश: प्रिय पाठकों ! हमारी यह website https://sarkarijobsea.com सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, एडमिट कार्ड, सरकारी योजना, आंसर की, स्कॉलरशिप व लेटेस्ट न्यूज़ इत्यादि आप तक सबसे पहले पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। हम आशा करते है की आप भी इसको पसंद करते होंगे अगर आप कोई सुझाव देना चाहते है तो कॉमेंट बॉक्स में जरूर देवें ।

Leave a Comment