ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में हारने के बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक फोटो लगातार वाइरल हो रही है, इस फोटो में दोनों काफी इमोशनल नज़र आ रहे है। विराट के आँसू देख अनुष्का ने उन्हें बाहों में भर लिया तो वहीं पास बैठी अथिया शेट्टी के भी आँसू छलक पड़े।
Virat Anushka World Cup 2023 Viral Photo: वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी भारत के हाथ से जैसे ही निकली तो करोड़ों लोगों के दिल टूट गए। कुछ की आंखों से आंसू छलके तो कुछ अपने गम को छिपाने के लिए इमोशंस को कंट्रोल करते दिखे। इस बीच सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में इमोशनल विराट को अनुष्का गले लगाते हुए नजर आई। ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं बगल में बैठी अथिया के आंसू छलक गए।
मैच खत्म होने के बाद साथ में दिखे विराट-अनुष्का
वर्ल्ड कप मैच के मुकाबले में भारतीय टीम जैसे ही हारी तो करोड़ों लोगों की, ट्रॉफी उठाने की आस चकनाचूर हो गई। ना केवल भारतीय टीम बल्कि स्टेडियम में मौजूद हर भारतीय की आंख में आंसू थे। इस बीच विराट, मैच देखने आई वाइफ अनुष्का शर्मा के पास पहुंचे और उन्हें गले लगाया। विराट और अनुष्का को देखकर ये साफ लग रहा है कि दोनों काफी इमोशनल है। विराट को गले लगाकर अनुष्का विराट को हौसला देती नजर आईं। इस कपल की फोटो सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गई।
चेहरे पर दिखा हार का दर्द
इस वायरल फोटो के अलावा एक वीडियो भी सामने आया। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा के चेहरे पर हार का दर्द साफ नजर आया। वीडियो में अनुष्का मायूस दिखीं और उनका चेहरा उतरा हुआ नजर आया। वहीं अनुष्का शर्मा के बगल में बैठी अथिया शेट्टी की आंखें नम दिखीं।
अथिया शेट्टी के भी आँसू छलक पड़े
अथिया शेट्टी काफी काफी गुमसुम नजर आईं और देखते ही देखते वीडियो में उनकी आंखें डबडबा गई। हालांकि सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स टीम इंडिया को हार के बाद भी चीयर करते नजर आए। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, काजोल के अलावा अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस पोस्ट में टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया और कहा कि खेल में हार जीत तो लगी रहती है।